- trending-title
- मौसम का अलर्ट: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। कानपुर समेत प्रदेश के कई ज़िलों में भारी बारिश और 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
- +919696305532
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित पन्नूगंज रोड पर जोगियाबीर महाल रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य शुरू होने से पहले स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार देर शाम निर्माण कंपनी द्वारा की गई बैरिकेडिंग से रास्ता सीमित होने पर गुरुवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना था कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले मोहल्ले के लोगों के लिए कम से कम बाइक आवागमन का रास्ता छोड़ा जाना चाहिए था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था के रास्ता बंद कर दिया गया है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होगी।
निर्माण कंपनी ने दिया आश्वासन स्थिति तनावपूर्ण होने पर निर्माण कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। रेलवे निर्माण कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप पवार प्रजापति ने कहा कि यह जनहित से जुड़ा बड़ा प्रोजेक्ट है और सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बाइक आवागमन के लिए अस्थायी वैकल्पिक रास्ते पर विचार किभाजपा नेता भी पहुंचे मौके पर सूचना मिलते ही भाजपा नेता धर्मवीर तिवारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह सड़क इलाके की लाइफ लाइन है और रॉबर्ट्सगंज को बिहार तक जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। उन्होंने प्रशासन से पैदल और बाइक सवारों के लिए सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की। इधर, रेलवे की जमीन पर वर्षों से कब्जा जमाए गुमटी और अस्थायी दुकान संचालकों ने भी निर्माण कार्य को देखते हुए खुद ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है।या जा रहा है।
लोगों ने कहा कि यदि रास्ता पूरी तरह बंद हो गया तो बच्चों का स्कूल जाना, मरीजों को अस्पताल पहुंचाना और अन्य जरूरी कामकाज प्रभावित हो जाएंगे। प्रदर्शन के दौरान निर्माण एजेंसी और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए गए।
Moms
My hero
Fans
Fans
Fans
Fans